फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government ignoring the problems of employees: Dushyant

सरकार कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रही : दुष्यंत

विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को पूरी तरह जायज बताया है। कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम के लिए समान वेतन, महंगाई भत्ता, नियमित भर्ती, ठेका प्रथा समाप्त करना और न्यूनतम वेतन बढ़ाना कर्मचारियों के अधिकार हैं। भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि हड़ताल के कारण शहरों में कचरे के ढेर लग रहे हैं। बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और आमजन परेशान हैं। सरकार से तुरंत वार्ता कर इसका समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed