{"_id":"6862f10bd3d51b1ad50b2938","slug":"government-claims-failed-in-the-first-rain-itself-hooda-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-750260-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में ही सरकारी दावे फेल : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में ही सरकारी दावे फेल : हुड्डा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्य में इस सीजन की पहली बारिश में ही तमाम सरकारी दावे फेल हो गए हैं। गांव से लेकर शहरों तक जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था न होने से फसल और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।
कई जिलों में खेतों, गलियों, सड़कों और कॉलोनियों में लोगों को भारी जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। कई बाजारों और सार्वजनिक स्थलों में घुटनों तक पानी भर गया है। सड़कों पर कीचड़, फिसलन, बदबू फैलने से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हुड्डा ने सरकार की व्यवस्थाओं पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि जलभराव वाले इलाकों में पर्याप्त संख्या में पम्प, बिजली मोटर, बिजली कनेक्शन की व्यवस्था हो। रोहतक में 300 करोड़ रुपये के अमृत योजना घोटाले का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि सफाई का जो पैसा शहर के सीवरेज सिस्टम, ड्रेनेज सफाई, पार्कों के रखरखाव पर खर्च होना था, वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ब्यूरो