फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Girdawari work of 15834.34 acres is still pending in eight districts.

Chandigarh-Haryana News: अभी भी आठ जिलों में 15834.34 एकड़ गिरदावरी का कार्य लंबित

विज्ञापन
-सीएम ने दिवाली से पहले मुआवजा देने का किया था वादा
विज्ञापन

- 14 जिलों में पटवारी स्तर पर हुई गिरदावरी, सत्यापन का कार्य जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में बारिश और जलभराव के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा मिलने में किसानों को अभी समय लगेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिवाली से पहले किसानों से मुआवजे का वादा कर चुके हैं लेकिन प्रदेश के 22 में से 8 जिलों में पटवारियों के स्तर पर अभी भी 15834.34 एकड़ गिरदावरी का कार्य लंबित है।
प्रदेश के 14 जिलों चरखी दादरी, मेवात, पलवल, करनाल, अंबाला, गुरुग्राम, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, हिसार, झज्जर, जींद, रोहतक में पटवारियों के स्तर पर गिरदावरी का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यहां अधिकारियों के स्तर पर सत्यापन का कार्य आखिरी चरण में है। गिरदावरी के लंबित कार्य की बात करें तो सिरसा जिले में सर्वाधिक 12191.35 एकड़ फसलों की गिरदावरी का कार्य शेष है। इसी प्रकार कैथल में 258.24 एकड़, महेंद्रगढ़ 545.014 एकड़, पंचकूला, 23.59 एकड़, पानीपत 500.73 एकड़, रेवाड़ी 1681.89 एकड़, सोनीपत 598.61 एकड़, यमुनानगर में 33.14 एकड़ फसलों की गिरदावरी का कार्य आज भी अधूरा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के स्तर पर लंबित सत्यापन कार्य
प्रदेश में कानूनगो स्तर पर 114036.35 एकड़, क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों के स्तर पर 204938.61 एकड़, एसडीएम स्तर पर 239772.77 एकड़ गिरदावरी के सत्यापन का कार्य होना है। जिला राजस्व अधिकारियों के स्तर पर 107652.77 एकड़, उपायुक्त स्तर पर 204938.61 एकड़ और मंडलायुक्त स्तर पर 55005.79 एकड़ फसलों के सत्यापन का कार्य भी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कार्य लंबित वहां ब्योरा अपलोड करने में आई दिक्कत: चहल
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो हरियाणा के राज्य प्रधान जयबीर चहल का कहना है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में पटवारियों ने गिरदावरी का कार्य पूरा कर लिया है। अब अधिकारियों के स्तर पर सत्यापन का कार्य जारी है। कुछ जिलों में यदि पटवारियों के स्तर से काम शेष है तो उसका कारण है कि कई स्थानों पर गिरदावरी के कार्य के दौरान ब्योरा अपलोड करने में दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed