फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Girdawari completed one percent of verification work left

Chandigarh-Haryana News: गिरदावरी पूरी, सत्यापन का एक प्रतिशत काम बचा शेष

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में बरसात से हुए नुकसान को लेकर जारी गिरदावरी का कार्य पटवारियों ने पूरा कर लिया है। अब अधिकारियों के स्तर पर गिरदावरी के कार्य का सत्यापन शेष है। यदि कुल क्षेत्रफल की बात करें तो सत्यापन का औसतन करीब 1 प्रतिशत ही कार्य शेष है। अगले 2 से 3 दिनों के अंदर यह भी पूरा होने के आसार हैं।
विज्ञापन

हरियाणा में बरसात से हुए नुकसान के बाद क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से 6395 गांवों के 529200 किसानों ने नुकसान का ब्योरा दर्ज कराया था। किसानों ने करीब 3100242.60 एकड़ फसलों के नुकसान का ब्योरा दर्ज कराया था। पटवारियों ने गिरदावरी का ब्योरा हरियाणा राजस्व एवं आपदा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति पोर्टल के अनुसार बुधवार तक कानूनगो स्तर पर केवल 676.78 एकड़ फसलों के सत्यापन का कार्य शेष रह गया है। तहसीलदारों के स्तर पर 1715.76 एकड़ सत्यापन का कार्य शेष है। एसडीएम स्तर पर सर्वाधिक 18322.82 एकड़ के सत्यापन का कार्य लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारियों के स्तर पर 3217.78 एकड़, जिला उपायुक्तों के स्तर पर 1915.76 एकड़ और मंडलायुक्तों के स्तर पर 6946.68 एकड़ फसलों के सत्यापन का कार्य ही अब शेष बचा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed