{"_id":"690911ba7f10c256bc0411ad","slug":"geeta-mahotsav-to-resonate-in-51-countries-invitations-to-34-countries-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-861205-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 51 देशों में गूंजेगा गीता महोत्सव, 34 देशों को निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 51 देशों में गूंजेगा गीता महोत्सव, 34 देशों को निमंत्रण
विज्ञापन
-सीएम नायब सैनी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से शुरू होने वाले 10वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की गूंज 51 देशों में होगी। 34 देशों को आमंत्रित भी किया गया है। पांच दिसंबर तक आयोजित गीता महोत्सव 21 दिन तक चलेगा। सीएम नायब सैनी सोमवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी।
सीएम ने बताया कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से 51 देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम होंगे जिनका लाइव प्रसारण रहेगा। फिजी, त्रिनिदाद और टोबेगो से 20 पंडित 2 दिन के लिए महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि महोत्सव के आयोजन के बाद कुरुक्षेत्र के स्वरूप में अद्भुत परिवर्तन आया है। सीएम ने बताया कि गीता महोत्सव में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम देखने को मिलेगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा 182 तीर्थों की पहचान की जा चुकी है।
सहयोगी राज्य की भूमिका में एमपी
इस बार गीता महोत्सव में मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य की भूमिका में होगा। एमपी द्वारा ब्रह्मसरोवर पर स्थित पुरुषोत्तम पुरा बाग में सांस्कृतिक पैवेलियन बनाया जा रहा है। जहां मध्य प्रदेश की संस्कृति से परिचित होने का मौका मिलेगा। 24 नवंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ गीता महोत्सव का शुभारंभ होगा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारंभ किया जाएगा। संगोष्ठी में 16 देशों के 25 विद्वान उपस्थिति रहेंगे। 26 से 30 नवंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में पद्म विभूषण सम्मानित रामभद्राचार्य द्वारा जियो गीता के तत्वावधान में कथा, 29 नवंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन होगा। 30 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें भारत वर्ष की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
मेरा पसंदीदा श्लोक, विजेता का एक लाख इनाम
सूचना एवं जन संपर्क विभाग, हरियाणा द्वारा एक यू-टूब चैनल चलाया जाएगा। इसमें विभिन्न श्रद्धालु श्रीमद्भगवद गीता में मेरा पसंदीदा श्लोक एवं उस श्लोक से उनके जीवन में आए बदलाव पर अपना अनुभव सांझा करेंगे। सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वीडियो क्लिप को 1 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 25 नवंबर से एक दिसंबर तक 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 1 दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर गीता यज्ञ, गीता पाठ एवं भागवत कथा, उसी दिन थीम पार्क, कुरुक्षेत्र में 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा गीता का वैश्विक पाठ आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से लाखों गीता प्रेमी एवं श्रद्धालु ऑनलाइन भी जुड़ेंगे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन होगा। इसमें 182 तीर्थ समितियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। एक दिसंबर को 182 तीर्थों पर दीपोत्सव का आयोजन और गीता शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही ब्रह्म सरोवर पर 24 नवंबर से एक दिसंबर तक गीता पुस्तक मेले और कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, शिल्प मेला, फन फेयर व बलराम कुश्ती दंगल आयोजित करवाया जाएगा। गीता महोत्सव के कार्यक्रम 28 नवंबर से सभी जिला मुख्यालयों पर शुरू होंगे और एक दिसंबर को सभी जिलों के मुख्यालयों में गीता शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों द्वारा अपने तीर्थों पर सायंकाल को दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।