फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Four officers of Haryana State Agricultural Marketing Board suspended for absence from duty

एकसाथ चार अधिकारी सस्पेंड: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया अनाज मंडी का दौरा, ड्यूटी से नदारद थे अधिकारी

Thu, 06 Feb 2025 07:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Feb 2025 07:32 PM IST
सार

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चार अधिकारी एकसाथ सस्पेंड किए गए हैं। अधिकारियों के खिलाफ यह बड़ा एक्शन कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने लिया है। मंत्री ने वीरवार को अलग-अलग दो मंडियों का दौरा किया था। इस दौरान अधिकारी ड्यूटी से नदारद मिले।

विज्ञापन
Four officers of Haryana State Agricultural Marketing Board suspended for absence from duty
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चार अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। राणा ने वीरवार को साढौरा और रायपुररानी की अनाज मंडियों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान चारों अधिकारी अपने कार्यालय से गैर हाजिर मिले थे।

विज्ञापन


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पहले साढौरा अनाज मंडी का दौरा किया। जांच के दौरान मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह और नीलामी रिकॉर्डर बिजेंद्र सिंह ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। इसके बाद उन्होंने रायपुररानी अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया, जहां मंडी सचिव नवदीप सिंह और नीलामी रिकॉर्डर राजकुमार भी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। कृषि मंत्री ने मौके पर ही इन अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने बताया, दोनों मंडियों में अधिकारियों की नियमित अनुपस्थिति की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए उन्होंने औचक निरीक्षण करने का फैसला किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने रिकॉर्ड रजिस्टर की भी जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी कि सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर निर्धारित समय पर अवश्य मौजूद रहें। भविष्य में भी वह राज्य की सभी मंडियों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed