फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Weather news IMD issues dense for alert across state temperature down cold wave zero visibility

Haryana Weather: धुंध ने रोकी रफ्तार, कई जिलों में कोहरे से राहत, विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, बारिश भी होगी

Tue, 07 Jan 2025 11:07 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 07 Jan 2025 11:07 AM IST
सार

Haryana weather news in Hindi today: प्रदेश में ठंड से जनजीनव प्रभावित हो रहा है। रात में घनी धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। हालांकि आने वाले दिनों में अभी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए घनी धुंध की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Haryana Weather news IMD issues dense for alert across state temperature down cold wave zero visibility
रेवाड़ी में छाया घना कोहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में रोजाना मौसम में बदलाव हो रहा है। नए साल के पहले हफ्ते में सर्दी का सितम और धुंध ने जन जीवन प्रभावित किया है। हालांकि मंगलवार को कई जिलों में धुंध से राहत मिली है। झज्जर, कुरुक्षेत्र और करनाल में आज धुंध का असर कम रहा है। वहीं कई जिलों में धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रही। धुंध की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। 

विज्ञापन


हालांकि आने वाले दिनों में धुंध से राहत नहीं है। विभाग ने प्रदेश के सभी 22 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी है। इनमें कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में देर रात से शुरू शीतलहर के बीच ठंड बढ़ी है। शीतलहर के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रोहतक का 12.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बारिश की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश बहादुरगढ़ 5.4 एमएम और सोनीपत 5 एमएम हुई है।
विज्ञापन




12 व 13 को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग से डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल मौसम की स्थिति यथास्थिति पर बना रहेगा। कोहरे और शीतलहर के बीच ठंड बढ़ेगी। हालांकि, 11 और 12 जनवरी तक मौसम में बदलाव के आसार है। राज्य में सबसे अधिक तापमान अंबाला में 20.8 डिग्री रहा। वहीं, सबसे ठंडा नारनौल रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 7.5 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को कई शहरों में तापमान काफी गिर सकता हैं और कोहरा भी घना रह सकता है। 11 जनवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे 12 व 13 को पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

झज्जर में कोहरे से राहत, बूंदाबांदी के बाद दो डिग्री गिरा पारा
झज्जर में सुबह से बादलवाही छाई हुई हैं। अल सुबह बादल गरजते रहे, लेकिन बूंदाबांदी या बारिश नहीं हुई। सोमवार को हुई बूंदाबांदी की वजह से आज भी कोहरा नहीं था, लेकिन ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया।

कुरुक्षेत्र में भी कोहरे से राहत
सप्ताह भर से पढ़ रहे गहरे कोहरे से जिला में आज शुभ है लोगों को राहत मिली है। लेकिन शीत लहर का प्रकोप जारी है, जिसके चलते ठंड से कोई राहत नहीं है। अधिकतम 17 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दोपहर के समय धूप खिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

Haryana Weather news IMD issues dense for alert across state temperature down cold wave zero visibility
रेवाड़ी में छाया घना कोहरा। - फोटो : संवाद
रेवाड़ी में छाया घना कोहरा, रेंगकर चल रही गाड़ियां
जिले में अलसुबह घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सड़कों पर गाड़ियां रेंगकर चलीं। आने-जाने में भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में कोहरा व कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली ठंड देखने को मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अलसुबह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पूरे इलाके में हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधि हो सकती है। 7 जनवरी से एक बार फिर से ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल 2 दिन से धूप नहीं निकल रही है। इससे ठंड से बिल्कुल राहत मिलने की संभावना अब नहीं दिख रही है।

Haryana Weather news IMD issues dense for alert across state temperature down cold wave zero visibility
सोनीपत में आग से हाथ गर्म करती महिलाएं। - फोटो : संवाद
सोनीपत में छाए बादल
सोनीपत सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड का प्रकोप जारी है। हालांकि हल्की बारिश के कोहरा छट गया है। वाहन चालकों की परेशानी कम हुई है। सोनीपत के न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री था।

जींद कोहरे से मिली राहत, दो डिग्री गिरा तापमान
जींद जिले में सुबह से बादलवाही छाई हुई हैं और तेज हवा के कारण कोहरा नहीं छाया, लेकिन ठंड बढ़ गई हैं। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 12 किलोमीटर दर्ज की गई।

Haryana Weather news IMD issues dense for alert across state temperature down cold wave zero visibility
करनाल में कोहरे से राहत। - फोटो : संवाद
करनाल और कैथल में छाए बादल
करनाल में सुबह से हल्का कोहरा है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस कारण सुबह से सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकी है। कैथल में भी मंगलवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और शीतलहर जारी है। तेज हवाओं ने भी परेशान किया है। मौसम पूर्वानुमान के तहत दोपहर बाद बारिश संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed