{"_id":"68fbe71dbb16597cb30d3a94","slug":"five-mandi-officials-suspended-for-irregularities-in-millet-procurement-and-issuing-fake-gate-passes-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-852897-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बाजरा खरीद में गड़बड़ी व फर्जी गेट पास जारी करने पर पांच मंडी अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बाजरा खरीद में गड़बड़ी व फर्जी गेट पास जारी करने पर पांच मंडी अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
- कनीना व कोसली मंडियों के दो और करनाल में तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
चंडीगढ़। अनाज मंडियों में बाजरा खरीद में गड़बड़ी करने और फर्जी गेट पास जारी करने पर मंडी बोर्ड के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें कनीना व कोसली मंडियों के दो अधिकारी और करनाल के तीन अधिकारी शामिल हैं।
कनीना और कोसली अनाज मंडी में ई-खरीद पोर्टल और मार्केट कमेटी के एच-रजिस्टर के आंकड़ों में अंतर मिलने तथा गेट पास जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आई हैं। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक की ओर से जारी आदेशों के अनुसार नई अनाज मंडी कनीना के सचिव-सह-ईओ मनोज पराशर और कोसली अनाज मंडी के सचिव सह ईओ नरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
करनाल मार्केट कमेटी में अलग-अलग आईपी का इस्तेमाल करके फर्जी गेट पास जारी किए जाने के मामले में भी तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। मंडी सुपरवाइजर हरदीप व अश्वनी तथा ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को निलंबित कर दिया गया है। ब्यूरो