फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Five cities in Haryana have very poor air quality.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के पांच शहरों की आबोहवा बेहद खराब

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के पांच शहरों की हवा सोमवार को बेहद खराब रही है। हालांकि, इनमें शामिल बहादुरगढ़ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में रविवार के मुकाबले मामूली सुधार दर्ज हुआ है। रविवार को 464 एक्यूआई वाले बहादुरगढ़ में सोमवार को 374 एक्यूआई रहा है।
विज्ञापन

देशभर सबसे गंभीर आबोहवा राजधानी दिल्ली की 444, यूपी के ग्रेटर नोएडा में 447 और नोएडा की 437 एक्यूआई के साथ है। यह एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप-4) लागू होने से प्रदेश के 14 जिलों में पाबंदियां जारी है।
विज्ञापन


प्रदेश से छह प्रदूषित शहरों में गुरुग्राम 345, बल्लभगढ़ 328 और मानेसर 325 एक्यूआई के साथ शामिल है। इसके अतिरिक्त बेहद खराब श्रेणी (300-400 के बीच) में देश के दो अन्य शहर राजस्थान का जैसलमेर 306 और यूपी का मेरठ 360 है। लगातार तीसरे दिन इन्हीं शहरों की आबोहवा खराब चल रही है। 14 दिसंबर को भी हरियाणा के पांच शहरों की हवा बेहद खराब थी जिनमें देशभर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बहादुरगढ़ 464, धारूहेड़ा 394, पानीपत 382, मानेसर 356, जींद 333 और बल्लभगढ़ का एक्यूआई 313 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 13 दिसंबर को ग्रैप-4 लागू होने के समय देश के 17 बेहद खराब आबोहवा वाले शहरों में हरियाणा के सात शहर शामिल थे। इनमें पानीपत 426 गंभीर श्रेणी में था, जबकि धारूहेड़ा 368, बल्लभगढ़ 356, बहादुरगढ़ 353, मानेसर 351, जींद 332 और गुरुग्राम का एक्यूआई 322 था। इन्हीं शहरों में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है कभी-कभी मामूली सुधार के बाद दोबारा से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed