फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   First cabinet meeting of Naib Saini government today, discussion held on calling assembly session

सैनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर, विधानसभा सत्र बुलाने पर होगी चर्चा

Fri, 18 Oct 2024 02:24 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Oct 2024 02:24 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पहली कैबिनेट बैठक लेगें। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा सत्र बुलाने पर फैसला लेना है, जो सोमवार या मंगलवार को आयोजित हो सकता है।

विज्ञापन
First cabinet meeting of Naib Saini government today, discussion held on calling assembly session
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज सैनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी नवनियुक्त मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा सत्र बुलाने पर फैसला लेना है, जो सोमवार या मंगलवार को आयोजित हो सकता है।

विज्ञापन


वहीं, हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला दौरा था, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। सैनी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


 

कैबिनेट बैठक के दौरान विधानसभा सत्र की तारीख तय की जाएगी, जिसमें सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। नई सरकार के गठन के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक है, जिससे राज्य की आगामी रणनीतियों और नीतियों पर भी चर्चा की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed