{"_id":"691b89c0ba1f0856f80d979e","slug":"fifth-anniversary-of-drug-free-campaign-to-be-celebrated-in-fatehabad-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-873331-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: फतेहाबाद में मनाई जाएगी नशा मुक्त अभियान की पांचवीं वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: फतेहाबाद में मनाई जाएगी नशा मुक्त अभियान की पांचवीं वर्षगांठ
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी होंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ मंगलवार को फतेहाबाद में मनाई जाएगी। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक अभियान की वर्षगांठ पर जिलास्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिलास्तरीय कार्यक्रम की गतिविधियों की रिपोर्ट, फोटो व विवरण हरियाणा ड्रग एब्यूज मॉनिटरिंग सिस्टम नामक पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि जिले के कार्यों को राज्य व केंद्र स्तर पर प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया जा सके। प्रवक्ता के मुताबिक नशा मुक्त भारत अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। जिला स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों व अन्य संस्थानों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध शपथ दिलवाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक युवाओं और लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।