फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Female teachers did not get the benefit of additional leave

Chandigarh-Haryana News: महिला शिक्षिकाओं को नहीं मिला अतिरिक्त अवकाश का लाभ

विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में महिला संविदा कर्मचारियों को प्रति माह एक अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिए छह माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन आरोही मॉडल स्कूलों की शिक्षिकाओं को अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका है। मानव संसाधन विभाग ने 4 जुलाई 2025 को आदेश जारी कर आउटसोर्सिंग नीति भाग-दो और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए आकस्मिक अवकाश की संख्या 10 से बढ़ाकर 22 कर दी थी।
विज्ञापन



आरोही मॉडल स्कूल स्टाफ संघ के राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि समान कार्य करने के बावजूद आरोही शिक्षिकाओं को अभी भी केवल 12 आकस्मिक अवकाश ही मिल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह किया कि यह फैसला आरोही शिक्षिकाओं के लिए भी तत्काल प्रभाव से लागू कराया जाए। संघ ने कहा कि यह मांग समान कार्य समान सुविधा के न्यायपूर्ण सिद्धांत पर आधारित है जो महिला सशक्तिकरण और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed