{"_id":"6823a75c92985600da012025","slug":"fake-seeds-will-be-stopped-by-putting-bar-code-on-the-bags-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-708549-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: थैलों पर बार कोड लगने से नकली बीज पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: थैलों पर बार कोड लगने से नकली बीज पर लगेगी रोक
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब बीज के पैकेट व थैलों पर बार कोड लगाया जाएगा। इस बार कोड को स्कैन करने से किसानों को बीज के निर्माता से लेकर वजन, प्रजाति और मूल्य के बारे में जानकारी मिल सकेगी। मकसद नकली बीज पर अंकुश लगाना है।
कृषि विभाग की हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में मंगलवार को बार कोड टैग की खरीद के लिए कंपनी को टेंडर देने की मंजूरी दे दी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया, हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी की ओर से पंजीकृत बीज उत्पादकों को उनके प्रमाणित बीज को आगे बेचने के लिए अपनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यह बीज भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत उत्पादित किया जाता है। इस बीज को पैक करते समय एजेंसी की ओर से टैग को बैग पर सिलना होगा। टैग पर बीज से संबंधित पूरी जानकारी दर्ज की जाती है। उन्होंने बताया, बीज प्रमाणीकरण को लेकर केंद्र की सरकार भी काफी काम कर रही है। ब्यूरो