फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Fake link prepared for application on CET portal commission lodged FIR

Chandigarh-Haryana News: सीईटी पोर्टल पर आवेदन के लिए फर्जी लिंक किया तैयार, आयोग ने दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
- आयोग के पास पहुंची थी फर्जी लिंक के संचालन की जानकारी, संज्ञान लिया
विज्ञापन


- आयोग ने कहा, फर्जी या मिलते-जुलते लिंक या पोर्टलों से आवेदक रहें सावधान

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 के आवेदन करने वाले आवेदक बेहद सतर्क रहें। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कुछ शिकायतों का संज्ञान लेकर एक फर्जी पोर्टल को पकड़ा है। इस प्रकरण में पुलिस को शिकायत दी गई है और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीं, आयोग ने ऐसे फर्जी पोर्टल या फिर मिलते-जुलते लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया व दूसरे माध्यमों से ज्ञात हुआ कि सीईटी-2025 को लेकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पोर्टल से मिलती-जुलती किसी ने एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर ली है। इस फर्जी पोर्टल को https://onetimeregn.examinationservices.in/login1.php लिंक के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। इस लिंक की जानकारी होते ही तुरंत पुलिस को अवगत कराया गया और इस प्रकरण में जांच जारी है।
विज्ञापन








इस अधिकृत पोर्टल पर करें आवेदन

आयोग के सदस्य भूपेंद्र ने बताया कि सीईटी के लिए आयोग के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें, जिसका लिंक है : https:onetimeregn.haryana.gov.in है। यह भी कहा कि पुलिस की जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि फर्जी लिंक किसने तैयार कराया और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं जानकारी

आयोग ने आवेदकों से यह भी आह्वान किया है कि अभ्यर्थी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 9063493990 अथवा ईमेल आईडी के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं, आयोग साइबर ठगों से भी सावधान रहने के लिए पहले ही आगाह कर चुका है, आयोग के अधिकृत पोर्टल पर रेड लाइन (लाल पट्टी) पर स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह का भुगतान अन्य माध्यमों से नहीं करना है, जो भी तय शुल्क है वह केवल पोर्टल पर अधिकृत माध्यम से ही जमा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed