फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Exhibition on new criminal laws in Kurukshetra on October 3, Shah will inaugurate it.

Chandigarh-Haryana News: तीन अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी, शाह करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों को समझाने को लेकर तीन अक्तूबर को प्रदर्शनी लगेगी। 4-5 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अधिवक्ता, छात्र, अभिभावक और आम नागरिक शामिल होकर आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए बदलावों को समझ सकेंगे।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस आयोजन की व्यवस्था को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन



बैठक में सीएम ने प्रदर्शनी व उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नए कानूनों पर व्याख्यान और पैनल चर्चा का आयोजन किया जाए जिसमें कानूनी विशेषज्ञों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रदर्शनी में वास्तविक जीवन के उदाहरणों को भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए जहां इन कानूनों के लागू होने के बाद जघन्य अपराधों का जल्द से जल्द समाधान किया गया है। इससे लोगों को इन सुधारों के सकारात्मक प्रभाव को देखने में मदद मिलेगी।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत गर्ग, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, महानिदेशक (कारागार) आलोक कुमार रॉय, महानिदेशक (सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा) के मकरंद पांडुरंग, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) सौरभ सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed