{"_id":"691f667904fb8cd2a10466a9","slug":"even-after-two-weeks-the-commission-has-not-responded-to-rahuls-allegations-of-vote-theft-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-876563-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राहुल के वोट चोरी के आरोपों का दो हफ्ते बाद भी आयोग ने नहीं दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राहुल के वोट चोरी के आरोपों का दो हफ्ते बाद भी आयोग ने नहीं दिया जवाब
विज्ञापन
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि जल्द ही आरोपों का जवाब देंगे
आशीष वर्मा
चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीती पांच नवंबर को प्रेस वार्ता कर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। राहुल का दावा था कि पिछले साल हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में डाले गए हर आठ में से एक वोट फर्जी था। इसके तुरंत बाद हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की ओर से एक्स पर जानकारी दी गई कि राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर विस्तृत प्रक्रिया जल्द ही दी जाएगी। इस पोस्ट को पूरे दो हफ्ते बीत चुके हैं मगर हरियाणा सीईओ की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
राहुल गांधी ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि हरियाणा में एक लाख 24 हजार से अधिक फर्जी तस्वीरों वाले वोटर हैं। उनका आरोप है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान डाले गए लाखों वोट चोरी के थे। प्रेस वार्ता में प्रजेंटेशन के दौरान एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया गया कि इस महिला ने हरियाणा के 10 बूथों पर 22 वोट डाले। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि एक सेंट्रलाइज्ड साजिश जिस महिला की बात हो रही है वह एक ब्राजीलियन मॉडल है जो केंद्रीयकृत साजिश का सबूत है। ऐसे 25 लाख लोगों में से यह एक उदाहरण है। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के चुनावों को चुराने के लिए पांच तरीकों का इस्तेमाल किया गया। पहला फर्जी फोटो, दूसरा यूपी के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में मतदान किया, तीसरा फोटो ब्लर किए गए, चौथा मतदाताओं को सूची से हटाया गया और पांचवां घरों के पते के रूप में नंबर जीरो दिखाया गया।
जो सवाल उठे हैं, कम से कम उनका तो जवाब दें : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। राहुल गांधी और हमने जो सवाल उठाए हैं चुनाव आयोग उसका तो जवाब दे। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद वह खुद और एआईसीसी के मेंबर चुनाव आयोग से जाकर मिले थे। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं मगर जो सवाल उठे थे उसका समाधान कर देते। मतदान वाले दिन 61.19 फीसदी मतदान बताया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पोस्टल बैलेट में जिसे ज्यादा वोट मिलते हैं वही चुनाव जीतता है। पोस्टल बैलेट में हमें 94 में से 70 वोट मिले थे। एक बार पोस्टल बैलेट से चुनाव करवा लें। सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
आरोपों के बाद आयोग ने एक्स पर कहा- कोई शिकायत नहीं मिली
राहुल के आरोपों के बाद एक्स पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से कहा गया कि 27 अगस्त को अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की गईं। हालांकि निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) के खिलाफ जिलाधिकारियों के समक्ष कोई अपील दायर नहीं की गई। सीईओ के समक्ष कोई दूसरी अपील भी दायर नहीं की गई। मतदान के अगले दिन जांच के दौरान किसी भी उम्मीदवार ने कोई आपत्ति नहीं जताई। उसके बाद एक्स पर फिर पोस्ट किया गया और कहा गया कि जल्द ही विस्तृत प्रतिक्रिया दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -
चुनाव आयोग की ओर से जो हिदायतें आएंगी उसके अनुरूप ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ए श्रीनिवासन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी।