फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Employees were asked to give 4-4 preferred stations for transfer

Chandigarh-Haryana News: कर्मियों से ट्रांसफर के लिए 4-4 पसंद के स्टेशन पूछे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी के तहत स्थानांतरित किए गए हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी निदेशालय में आपत्तियां दर्ज कराने पहुंच रहे हैं।
नूंह से पहुंचे हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य उप प्रधान जयकुंवर दहिया ने कहा कि ट्रांसफर पाॅलिसी अच्छी है, लेकिन उसका पालन होना चाहिए। राज्य उप प्रधान ने बताया कि प्रदेश में 1044 मैकेनिक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, क्लर्क श्रेणी के कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रांसफर हुए हैं।
इनमें से अब तक ट्रांसफर को लेकर 256 कर्मचारी आपत्तियां दर्ज करा चुके हैं। निदेशालय में 6, 10 और 12 जून को कर्मचारियों की आपत्तियां सुनीं गईं।
शुक्रवार को भी 63 कर्मचारी बुलाए गए और प्रत्येक कर्मचारी से ट्रांसफर के लिए पसंदीदा चार-चार नए स्टेशनों के बारे में पूछा गया, जहां वह अपना ट्रांसफर कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

वर्कर यूनियन के राज्य उप प्रधान जयकुंवर ने बताया कि नियमानुसार तो पुरुष कर्मचारी का 100 किलोमीटर और महिला कर्मचारी का 50 किलोमीटर की दूरी तक ही ट्रांसफर होना चाहिए, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें 200 किमी दूर ट्रांसफर करके भेजा गया था, इसलिए उन्होंने भी आपत्ति दर्ज करा दी है। कई कर्मचारियों के साथ ऐसा ही हुआ है। निदेशालय में कर्मचारी अपनी समस्याओं को रख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तय नीति के अनुसार ट्रांसफर किए जाएंगे तो कर्मचारियों को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed