{"_id":"68c183813c7c10189f09daf7","slug":"electricity-tariff-hike-is-wrong-hcci-raised-objection-in-hrc-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-814902-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बिजली टैरिफ वृद्धि गलत, एचसीसीआई ने एचआरसी में जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बिजली टैरिफ वृद्धि गलत, एचसीसीआई ने एचआरसी में जताई आपत्ति
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) ने हाल ही में बढ़े हुए बिजली टैरिफ, खासकर फिक्सड चार्जेस में भारी वृद्धि दर को उद्योगों के लिए गलत करार देते हुए इसकी लिखित आपत्ति हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचआरसी) के समक्ष रखी है।
राज्य अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल के नेतृत्व में विद्युत समिति प्रमुख सुशील जैन और राज्य महासचिव राज चावला सहित 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष नंद लाल और उनकी टीम से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने बताया कि अचानक हुई भारी वृद्धि से उद्योगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है जिससे प्रतिस्पर्धा और उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
राज्य महासचिव चावला ने बताया कि आयोग ने उनके मुद्दे की सुनवाई करते हुए कहा कि मामले में डिस्कॉम से चर्चा कर एचसीसीआई को दोबारा से सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। इस मौके पर एचसीसी प्रतिनिधियों ने एचएसईडीसी के प्रबंध निदेशक यश गर्ग से करनाल स्थित कार्यालय व प्लॉट संबंधी लंबित मामलों पर भी वार्ता की जिस पर सकारात्मक समाधान का आश्वासन मिला।
विज्ञापन
राज्य निकाय ने पंचकूला चैप्टर अध्यक्ष अशोक सिंगला का आभार जताया जिन्होंने पूरे प्रतिनिधिमंडल का सत्कार किया। एचसीसी ने स्पष्ट किया कि वह उद्योग जगत के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयासरत रहेगा।