फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Electricity bill will not be expensive in Haryana

हरियाणा में बिजली नहीं होगी महंगी: 83.79 लाख उपभोक्ताओं को राहत, किसानों को भी फायदा

Wed, 25 Mar 2026 06:16 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 06:16 PM IST
सार

हरियाणा के लगभग 83.79 लाख उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। एक अप्रैल से लागू होने वाले नए टैरिफ में बिजली बिल नहीं बढ़ेंगे। बिजली नुकसान कम करने के लिए कंपनियों को खास निर्देश दिए गए हैं। जहां ज्यादा लाइन लॉस है, वहां सुधार करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Electricity bill will not be expensive in Haryana
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। वित्त वर्ष 2026–27 में बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे करीब 83.79 लाख उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। नया टैरिफ एक अप्रैल से लागू होगा।

विज्ञापन


बिजली कंपनियों ने हजारों करोड़ रुपये के घाटे की बात कही थी, फिर भी आयोग ने दरें नहीं बढ़ाईं। लोगों ने भी जनसुनवाई में साफ कहा था कि बिल नहीं बढ़ना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया। अब कंपनियों को अपने खर्च और वसूली में सुधार करना होगा।
विज्ञापन


किसानों और उपभोक्ताओं को अलग-अलग राहत
किसानों के लिए बिजली पर भारी सब्सिडी जारी रहेगी। असली लागत ज्यादा होने के बावजूद किसानों को बहुत कम दर पर बिजली मिलती रहेगी। ट्यूबवेल कनेक्शन वालों को लोड बढ़ाने का एक मौका भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों को खास निर्देश
बिजली नुकसान कम करने के लिए कंपनियों को खास निर्देश दिए गए हैं। जहां ज्यादा लाइन लॉस है, वहां सुधार करने को कहा गया है। साथ ही, प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने वालों को बिल में छूट मिलेगी।इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कुछ शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर यह फैसला उपभोक्ताओं को राहत देने और बिजली व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed