फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Eight women wrestlers from Haryana selected in Indian team will showcase their strength in Serbia

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा की आठ महिला पहलवानों का भारतीय टीम में चयन, सर्बिया में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
20 से 27 अक्तूबर तक अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाएंगी प्रतिभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो /संवाद
चंडीगढ़/रोहतक। हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अपने दमखम से देश का मान बढ़ाया है। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल के दौरान चयनित 10 महिला पहलवानों में आठ हरियाणा की हैं। सर्बिया में 20 से 27 अक्तूबर तक होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, इनमें दो महिला पहलवान दिल्ली की हैं।

भारतीय टीम में चयनित महिला पहलवानों में सोनीपत की सारिका मलिक व हनी, हिसार की हंसिका, जींद की नीशू, पुलकित व दीक्षा, रोहतक की सविता और भिवानी की दीक्षा मलिक हैं। वहीं, दिल्ली से नेहा शर्मा और सृष्टि शामिल हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम में रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने वालीं चार पहलवानों में दिल्ली से नेहा शर्मा (57 किग्रा) और हरियाणा की सारिका मलिक (59 किग्रा), सविता दलाल (62 किग्रा) और दीक्षा मलिक (72 किग्रा) हैं। इनके कोच मनदीप ने बताया कि प्रदेश की ये बेटियां सर्बिया की धरती से देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगी और भारत का तिरंगा ऊंचा फहराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करीब 700 पहलवान भाग लेंगी। मुकाबले सर्बिया के नोवी साद स्थित स्टेडियम में होंगे जहां ग्रेको-रोमन, महिला और फ्रीस्टाइल तीनों वर्गों में स्पर्धाएं होंगी। सबसे पहले ग्रेको-रोमन बाउट्स होंगे। इनके बाद महिला और फ्रीस्टाइल मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले वर्ष इसी प्रतियोगिता में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत, 6 कांस्य) अपने नाम किए थे। महिला टीम ने विशेष रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाया था।

लड़कों में रोहतक के एक और सोनीपत के दो खिलाड़ियों का चयन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लड़कों के ट्रायल लखनऊ में हुए। लड़कों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के परविंदर, 63 किलोग्राम में सोनीपत के गौरव और 60 किलोग्राम में सोनीपत के कुनाल का चयन हुआ है। ये सभी पहलवान रोहतक के देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed