{"_id":"681fb19886a3e705ba052582","slug":"educational-institutions-opened-bus-service-resumed-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-705904-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शिक्षण संस्थान खुले- बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शिक्षण संस्थान खुले- बस सेवा बहाल
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव नहीं, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर अभी फैसला नहीं
ब्लैकआउट व मॉकड्रिल का अभ्यास निलंबित, हिसार एयरपोर्ट से उड़ान सेवा रहेगी बंद
चंडीगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद हरियाणा में कई पाबंदियों को हटा दिया गया है। विश्वविद्यालय व कॉलेज सोमवार को अपने समय पर खुलेंगे और परीक्षाएं भी होंगी। मंगलवार से स्कूल खुल जाएंगे। जम्मू, पंजाब और राजस्थान के लिए बस सेवा भी बहाल कर दी गई है। जिन जिलों में ब्लैकआउट व मॉकड्रिल का अभ्यास होना था, उसे भी निलंबित कर दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी कर्मचारियों छुट्टियों पर फैसला बाद में लिया जाएगा। ड्रोन उड़ाने व आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध बरकरार रहेगा।
शुक्रवार रात सिरसा एयरबेस पर हुए पाकिस्तानी मिसाइल को नाकाम किए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने शनिवार को दो बैठकें कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कई दिशा-निर्देश जारी किए। एक बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दूसरी बैठक मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने ली। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। आतिशबाजी, पतंग और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं, जिला स्तर पर खाली पदों को भरने के लिए उपायुक्तों को विशेष अधिकार भी दिए गए। समन्वय के लिए उप-सचिव (सचिवालय स्थापना) की देखरेख में चंडीगढ़ स्थित राज्य सचिवालय में युद्ध आपातकालीन शाखा स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे।
-- -- -- -- -
जम्मू, पंजाब और राजस्थान के लिए चलने लगीं बस-ट्रेन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से अमृतसर को जाने वाली करीब 34 ट्रेनें शनिवार सुबह रोक दी गई थी। सीज फायर की घोषणा होते ही शाम सात बजे सभी ट्रेनें पहले की तरह बहाल कर दी गईं। बस सेवा भी सामान्य दिनों की तरह सभी जिलों के लिए चलेगी। हालांकि हिसार एयरपोर्ट से उड़ान अभी बंद रहेगी।
विज्ञापन
-- -
13 से खुलेंगे सभी स्कूल
हवाई हमले के मद्देनजर पंचकूला, अंबाला, हिसार और भिवानी के शिक्षण संस्थान बंद किए गए थे। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के बाद 13 मई से पूर्व की भांति सभी स्कूल खुलेंगे।
-- -- -- -- -
दो विश्वविद्यालयों में शुरू होंगी परीक्षाएं
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सोमवार से परीक्षाएं नियमित रूप से पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार होंगी। नौ व 10 मई को स्थगित हुई परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की यूजी व पीजी की परीक्षाएं भी निर्धारित तिथि के अनुसार होंगी। सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं कराने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
-- -- -- -- --
ड्रोन और पतंग उड़ाने पर लगी रहेगी रोक
हरियाणा सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिले में निर्देश जारी कर ड्रोन, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, ग्लाइडर-पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, चीनी माइक्रो लाइट और पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगाएं। आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक शादियों व किसी सार्वजनिक व निजी समारोह में आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है।
-- -- -- -- -
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर
कई पाबंदियां हटने के बावजूद भ्रामक व गलत सूचना फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसकी प्रभावी रूप से निगरानी की जाए और गलत सूचना फैलाने वाले सभी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचना पर अंकुश लगाने के लिए एक व्यवस्था बनाई जाए, ताकि किसी भी सूरत में लोगों तक गलत सूचना न पहुंचे।
-- -- -- --
एंबुलेंस व दमकल की गाड़ियों की मैपिंग के निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एंबुलेंस (560 सरकारी और 600 निजी एंबुलेंस) और दमकल विभाग की गाड़ियों की मैपिंग करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में पांच मिनट के भीतर लोगों के पास एंबुलेंस व दमकल की गाड़ियां पहुंच जाएं। पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में पंचायतों के सहयोग से एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रत्येक कस्बे में एक फायर ब्रिगेड की तैनाती होगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष तैयारी की जाए और निजी व सेवानिवृत्त चिकित्सा विशेषज्ञों को भी चिह्नित किया जाए। ब्लैकआउट के दौरान पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि असामाजिक तत्व अंधेरे का फायदा न उठाएं।