फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Education Minister said Repair of dilapidated schools will start soon

Chandigarh-Haryana News: शिक्षा मंत्री बोले-जल्द शुरू होगी जर्जर स्कूलों की मरम्मत

विज्ञापन
अमर उजाला ने उठाया तो विधानसभा में गूंजा जर्जर स्कूलों का मुद्दा
विज्ञापन

जिन स्कूलों में बच्चे तय संख्या से कम हैं उनकी इमारत नहीं बनेगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अमर उजाला की ओर से कैसी है पाठशाला अभियान के तहत उठाए गए प्रदेश के जर्जर सरकारी स्कूल भवनों का मुद्दा सोमवार को विधानसभा में भी गूंजा। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि झज्जर जिले के कई स्कूलों में कक्षाओं की हालत जर्जर हो चुकी है। सरकार की ओर से कई स्कूल भवनों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद वहां पढ़ाई चल रही है। क्या राज्य सरकार राजस्थान के झालावाड़ में हुई घटना का हरियाणा में भी होने का इंतजार कर रही है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जर्जर स्कूलों की मरम्मत और भवन बनाने के लिए राशि जल्द अलॉट की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चे तय संख्या से कम हैं उनकी इमारत नहीं बनेगी।
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि झज्जर के गांव भदानी, बिरोहड़, गुढ़ा, ढाणा, धनिरवास, कबलाना, शेखुपुर, जोंधी, खेड़ी आसरा, भूरावास और झज्जर शहर के स्कूल नंबर 1 की हालत जर्जर है। कई ऐसे स्कूल हैं जिनके भवन को सात से आठ साल पहले असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। पिछले दो महीने में चार बार भूकंप आ चुका है। चारों बार भूकंप का केंद्र झज्जर ही रहा है। उन्होंने झज्जर विधानसभा क्षेत्र से भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि किसी विधानसभा क्षेत्र से भेदभाव नहीं किया जा रहा है। जो भी जर्जर स्कूल हैं उनकी राशि जल्द अलॉट कर दी जाएगी। शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जर्जर स्कूलों में बच्चों को न बैठाएं। झज्जर जिले में 13 स्कूलों के भवन जर्जर घोषित हैं। इनकी मम्मत के लिए राशि मंजूर हो चुकी है। जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed