फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Drivers and operators did not get uniform washing allowance, preparations for agitation

Chandigarh-Haryana News: चालक-परिचालकों को वर्दी धुलाई भत्ता नहीं मिला, आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में चालकों और परिचालकों को मिलने वाला वर्दी धुलाई भत्ता नहीं दिया गया। इस भत्ते के साथ ही अन्य कई लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) के पदाधिकारियों ने कहा कि बार-बार सरकार और उच्चाधिकारियों से मुलाकात का समय मांगा जा रहा है, लेकिन कोई वार्ता नहीं की जा रही है। वर्दी धुलाई भत्ता वेतन के साथ नहीं आया है, इससे करीब 8 से 10 हजार कर्मचारी प्रभावित हैं।
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री अमित मेहराना ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार अवकाश को लेकर कटाैती हो रही लेकिन सरकार ने अभी तक इस प्रकरण में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। पिछले 7 वर्षों से बोनस भी नहीं मिला है। ऊपर से अब चालकों, परिचालकों और मिस्त्री को मिलने वाले मासिक वर्दी धुलाई भत्ते को लेकर कटाैती की गई है। कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और जल्द ही परिवहन मंत्री अनिल विज से मुलाकात का समय मांगा जाएगा जिससे उन्हें समस्याओं से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

उधर, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान कृष्ण नोहरा ने जारी एक बयान में कहा कि परिचालकों का पे ग्रेड काम के आधार पर बढ़ाया जाए। चालक, परिचालकों का रात्रि ठहराव सीमित करने के आदेश पत्र वापस लिया जाए। प्रदेश के सभी मार्गों का दोबारा सर्वे करवाया जाए और जरूरत के मुताबिक वाहनों की उपलब्धता और संचालन कराया जाए। दिल्ली व चंडीगढ़ आईएसबीटी सहित सभी डिपो में कर्मचारियों के लिए आधुनिक विश्रामगृह बनाए जाएं और सभी चालकों-परिचालकों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। सभी डिपो मुख्यालयों में कर्मचारियों के सभी प्रकार के लंबित मामलों को तय समय पर निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed