फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dr. Anoop became the head of the Democratic Medical Association.

Chandigarh-Haryana News: डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान बने डाॅ. अनूप

विज्ञापन
डेेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन ने घोषित की नई टीम
विज्ञापन

चंडीगढ़। डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने 2025-26 के लिए हरियाणा और चंडीगढ़ टीम की आधिकारिक घोषणा की। नई टीम को लेकर डीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास और गवर्निंग काउंसिल ने भी अपनी सहमति दे दी है। नई टीम में अनुभवी विशेषज्ञों के साथ ही समर्पित युवा चिकित्सकों को शामिल किया गया है। डीएमए के मुताबिक डॉ. अनूप को हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि डॉ. विवेक दहिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ. सुमित बिश्नोई व डॉ. दीपक यादव को राष्ट्रीय महासचिव, डॉ. रोहित सांगवान, डॉ. हिमानी शर्मा, डॉ. अलीशा पांचाल, डॉ. हर्षित व्यास को राज्य संयुक्त सचिव, डाॅ. जैद खान व डाॅ. हीरेन बुद्धिराजा को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं, प्रदेश संयोजक के पद पर डॉ. परमानंद, डॉ. दीपक शर्मा (कालका), डॉ. अंकित राणा (यूरोलॉजिस्ट) को राज्य फैकल्टी, कुलवंत व्यास को स्टेट आरटीआई सेल हेड, एडवोकेट विजेंद्र को लीगल एडवाइजर के तौर पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा डॉ. चेतन जैन, डॉ. चिराग, डॉ. कुलदीप सांवरिया, डॉ. सुधीर श्योराण और डॉ. हितेश दहिया को जेआर सचिव, डॉ. वैभव रोहिला, डॉ. अर्जुन, डॉ. यशवर्धन को एंटी रैगिंग सचिव बनाया गया है। मेंटल हेल्थ सचिव का दायित्व डॉ. प्रिंस गुप्ता, डॉ. मंगल और डॉ. विक्रांत खटकड़ को दिया गया है। इंटर्न्स सचिव डॉ. सृष्टि, डॉ. सचिन मलिक व डॉ. दिव्यांश रहेंगे। डॉ. कुनैन, डॉ. निकिता मलिक, डॉ. अर्पण को एकेडमिक सेल का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन

एफएमजी सचिव पद पर डॉ. दीपाली, डॉ. गौरव खत्री व डॉ. वसीम की नियुक्ति हुई है। पीआर सेल को डॉ. रितीश व डॉ. शुभम सांगवान संभालेंगे। महिला प्रकोष्ठ सचिव की जिम्मेदारी डॉ. महक दहिया, डॉ. मनिका शर्मा, डॉ. सोनिया ढांडा व डॉ. चित्रांशी रहेंगी। स्टूडेंट विंग सचिव पद पर वंशज, सन्नी, शीनम, हिमांशु, पारस, आयुष पारीक, मोहित खर्ब, योगेश, तन्मय, दीपक, आरती, अनुष्का, दमनप्रीत को नियुक्त किया गया है। डॉ. साहिल सैनी, डॉ. सचिन कंबोज व मुस्कान गौतम को डेंटल सचिव बनाया गया है। सोशल मीडिया टीम में डॉ. अमीषा मिश्रा, डॉ. अंशिका गुप्ता, डॉ. वृंदा लाठर, आलिया, नायशा और दीक्षा के नाम शामिल हैं। सामाजिक कल्याण सचिव विनोद व्यास जी रहेंगे। विशेष कार्य समिति में प्रतिभा, निशा, अनिशा, प्रिया सदस्य रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed