फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dr Amit Arya became the Vice Chancellor of Lakhmichand University

Chandigarh-Haryana News: डाॅ. अमित आर्य बने लख्मीचंद विवि के कुलपति

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के मीडिया एडवाइजर रहे डॉ. अमित आर्य को रोहतक स्थित दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स का कुलपति नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. आर्य की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल की अवधि के लिए या 70 साल की आयु तक, जो इसमें पहले रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. आर्य के पास मीडिया व संचार के क्षेत्र में करीब 30 साल का अनुभव है। वे कई समाचार पत्रों और चैनल्स से जुड़े रहे हैं। वे करीब साढ़े आठ साल तक पूर्व सीएम मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में भी वरिष्ठ सलाहकार के रूप में एक वर्ष तक कार्य किया, जहां वे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी जुड़े रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed