फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Districts allotted to Patwaris, preparations to form Patwar-Kanungo circles in two months

Chandigarh-Haryana News: पटवारियों को जिले आवंटित, दो माह में पटवार-कानूनगो सर्कल बनाने की तैयारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राजस्व विभाग ने शेष बचे प्रशिक्षु पटवारियों को भी जिला और विभाग आवंटित कर दिए हैं। अब अगले दो माह में नए पटवार और कानूनगो सर्कल बनाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश में 2691 से बढ़ाकर पटवार सर्कलों की संख्या 5077 करने की योजना प्रस्तावित है।

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने बताया कि राज्य प्रधान जयबीर चहल व प्रतिनिधि मंडल ने भू अभिलेख निदेशक से मुलाकात करके मांग की थी कि पटवार सर्कल बढ़ाए जा रहे हैं तो कानूनगो सर्कल भी बढ़ाए जाएं। अभी 12 से 15 पटवारियों पर एक कानूनगो की तैनाती होती है। अब लाल डोरे से संबंधित राजस्व का कार्य भी पटवारियों व कानूनगो को मिलेगा। ऐसे में काम का बोझ कम करने के लिए 5 से 6 पटवार सर्कल पर एक कानूनगो की तैनाती की मांग की गई है। निदेशालय ने पत्र भेजकर सकारात्मक जवाब दिया है। हरियाणा भू अभिलेख निदेशालय के निदेशक डाॅ. यशपाल ने बताया कि प्रशिक्षु पटवारियों को जिले व विभागों का आवंटन कर दिया है। अब प्रयास यही हैं कि पटवार सर्कल जल्द बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed