{"_id":"68716a4e362e5d6bc909709b","slug":"district-president-will-be-declared-in-july-itself-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-760718-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जुलाई में ही घोषित किए जाएंगे जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जुलाई में ही घोषित किए जाएंगे जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस का जिला संगठन इसी महीने तैयार हो जाएगा। पर्यवेक्षकों की ओर से भेजे गए पैनल पर चर्चा चल रही है। बहुत ही जल्द हरियाणा को पार्टी का एक संतुलित संगठन मिलेगा। संगठन में सोशल इंजीनियरिंग की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने यह भी दावा किया है कि संगठन बनने के बाद पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष भी मिल जाएगा। पार्टी इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि पहले हाईकमान ने कहा था कि 15 जुलाई तक जिला संगठन घोषित कर दिया जाएगा मगर अब इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
25 को तालकटोरा स्टेडियम में होगा ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन
जितेंद्र बघेल शुक्रवार को चंडीगढ़ में मौजूद थे। वे 25 जुलाई को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन पर जानकारी देने आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। वह लगातार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की भागीदारी बढ़ाने के लिए जातिगत जनगणना कराने की मांग करते रहे हैं। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के भीतर पिछड़े वर्ग की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की बात भी करते रहे हैं। सम्मेलन में देश भर से कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने और न्याय दिलाने के लिए पार्टी पहले ही एक कमेटी का गठन कर चुकी है जिसके समन्वयक कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन अनिल जय हिंद हैं।