फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dinner diplomacy CM Saini arrived for dinner on Rao invitation

डिनर डिप्लोमेसी : राव के निमंत्रण पर भोजन पर पहुंचे सीएम सैनी, कई राजनीतिक मसलों पर हुई चर्चा

Mon, 14 Jul 2025 12:11 AM IST
चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 12:11 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भोजन पर चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित आरती राव के सरकारी आवास पर आमंत्रित किया। इस डिनर पर भोजन के साथ कई राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Dinner diplomacy CM Saini arrived for dinner on Rao invitation
मंत्री आरती राव के घर पर रात्रिभोज का आयोजन - फोटो : X

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के सरकारी आवास पर प्रदेश के 12 विधायकों के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी की चर्चा पर रविवार शाम विराम लग गया। रविवार शाम केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भोजन पर चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित आरती राव के सरकारी आवास पर आमंत्रित किया। इस डिनर पर भोजन के साथ कई राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने 18 जून को दक्षिण हरियाणा के 12 विधायकों को भोजन पर आमंत्रित किया था। इनमें 11 विधायक भाजपा के और एक कांग्रेस का था। इस डिनर को हरियाणा सरकार पर दबाव बनाने की राजनीति से जोड़कर देखा गया था। अब मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के निमंत्रण पर पहुंचकर उस चर्चा पर विराम लगाते हुए एकजुटता का संदेश दिया है। सहकारिता मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा भी आरती राव के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed