{"_id":"6997191ff1cf3c46150c71f6","slug":"details-of-computer-teachers-working-in-schools-sought-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-953237-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर अध्यापकों का विवरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर अध्यापकों का विवरण मांगा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं कि विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर (संगणक) अध्यापकों और कंप्यूटर प्रयोगशाला सहायकों का पूरा विवरण तुरंत उपलब्ध कराया जाए।
विवरण भरने के लिए मार्गदर्शिका भी उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारी के नाम के साथ किसी प्रकार का संबोधन शब्द न जोड़ा जाए। अगर कोई कंप्यूटर अध्यापक या प्रयोगशाला सहायक किसी अन्य विद्यालय या कार्यालय में कार्यरत है तो उसका विवरण उसी स्थान से भरा जाएगा जहां से उसे वेतन मिल रहा है। संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी तथा विद्यालय प्रमुख को यह सुनिश्चित करना होगा कि दी गई जानकारी पूरी तरह सही और सटीक है।