फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dengue havoc in Haryana Patients cross 400 larvae found in 1.23 lakh houses

हरियाणा में डेंगू का कहर: मरीज 400 पार, 1.23 लाख घरों में मिला लार्वा; इन शहरों में ज्यादा आ रहे हैं मरीज

Fri, 05 Sep 2025 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 12:45 PM IST
सार

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया को काफी हद तक काबू कर लिया था। 2021 से 2023 तक मलेरिया के केस 100 से पार नहीं हुए थे। मगर पिछले सीजन से मरीजों में बढ़ोतरी होने लगी है। 2024 में मलेरिया के 124 केस सामने आए थे, जबकि इस बार चार सितंबर में ही मलेरिया के केस 112 हो गए हैं।

विज्ञापन
Dengue havoc in Haryana Patients cross 400 larvae found in 1.23 lakh houses
डेंगू के मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पिछले कई दिनों से जारी बारिश से हरियाणा में डेंगू-मलेरिया के केसों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन दिन में पूरे राज्य में डेंगू के 36 नए केस आए हैं। नए केसों को मिलाकर राज्य में डेंगू के कुल 436 मरीज अब तक आ चुके हैं।

विज्ञापन


जिन शहरों में सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं, उनमें रेवाड़ी (124), गुरुग्राम, (49) और सोनीपत (33) शहर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब तक किसी शहर में डेंगू से मौत नहीं हुई है। 20 अगस्त तक कुल 2.6 करोड़ घरों का कई बार दौरा किया गया, जिनमें
विज्ञापन


1.23 लाख घरों में लार्वा पाए गए। 31 अगस्त तक 39724 घरों को नोटिस जारी किया गया, जिनके घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया है।

हरियाणा में पिछले 27 जुलाई से लगातार बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बारिश, नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर रहा है। इससे मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और उम्मीद कर रहे हैं कि आगे इनकी संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डा. राजीव बातिश के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में जुटी हुई हैं। घर-घर सर्वे के साथ लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे कहीं भी पानी जमा न होने दें। जनजागरूकता की वजह से डेंगू व मलेरिया को रोका जा सकता है। हरियाणा में 436 केसों में प्राइवेट हास्पिटल व क्लीनिक में 234 केस पॉजिटिव मिले, जबकि 202 सरकारी अस्पतालों व पीएचसी में मिले हैं।

मलेरिया के केस 100 पार, पिछले सीजन से बढ़ने लगे केस

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया को काफी हद तक काबू कर लिया था। 2021 से 2023 तक मलेरिया के केस 100 से पार नहीं हुए थे। मगर पिछले सीजन से मरीजों में बढ़ोतरी होने लगी है। 2024 में मलेरिया के 124 केस सामने आए थे, जबकि इस बार चार सितंबर में ही मलेरिया के केस 112 हो गए हैं। वहीं, जिन शहरों में पिछले दो साल से मलेरिया केस नहीं आ रहे, अब वहां भी मलेरिया केस दर्ज किए गए हैं। कुरुक्षेत्र में पिछले दो साल से मलेरिया केस नहीं आ रहे थे, मगर इस बार वहां भी दो केस आए हैं। इसी तरह भिवानी में भी मलेरिया के केसों को भी काबू कर लिया गया था, वहां भी दो केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कुरुक्षेत्र में जो केस दर्ज किए गए हैं, दोनों ही प्रवासी नागरिक हैं। दरअसल मलेरिया के पैरासाइट लिवर में पहुंचते हैं, जो तुरंत नहीं बल्कि कुछ दिन बाद जब वे परिपक्व हो जाते हैं तो उसका असर शरीर में दिखने लगता है। जिससे मलेरिया के लक्षण काफी दिन बाद दिखते हैं, जो रुटीन के चेकअप में पकड़ में भी नहीं आते हैं।

इन जिलों में डेंगू के ज्यादा केस

अंबाला              4
भिवानी             3
दादरी               13
फरीदाबाद          8
फतेहाबाद          1
गुरुग्राम            49
हिसार             13
करनाल            29
महेंद्रगढ़            10
रेवाड़ी             124
रोहतक             31
सोनीपत            33
यमुनानगर          18

डेंगू मरीजों के लिए 241 वार्ड व 1050 बिस्तर रिजर्व

डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम व बचाव की कार्यवाही तेज कर दी है। डेंगू मरीजों के लिए सिविल अस्पतालों और सीएचसी व पीएचसी में 241 वार्ड और 1050 बिस्तर आरक्षित रखे गए हैं। राज्य के निजी अस्पतालों में कुल 72 एफेरेसिस मशीनें कार्यरत हैं। वहीं, घर-घर जाकर मच्छरों के प्रजनन स्रोतों की पहचान और उन्मूलन के लिए गतिविधियां चलाई जा रही हैं। वहीं, मलेरिया के निदान के लिए सभी जिलों में घर-घर जाकर बुखार की निगरानी बढ़ा दी गई है। हर महीने की पहली से दस तारीख तक मलेरिया के बुखार के मामलों की जांच के लिए सभी गांवों में रैपिड फीवर सर्वे किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed