फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Deependra said The government is weak in preventing crime and punishing criminals

सरकार अपराध रोकने व अपराधियों को सजा दिलाने में कमजोर: दीपेंद्र

विज्ञापन
एनसीआरबी की रिपोर्ट पर प्रदेश सरकार को घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट 2023 का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध रोकने और अपराधियों को सजा दिला पाने में कमजोर रही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित न्याय के लिए तरस रहे हैं।

हुड्डा ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 15,758 मामले दर्ज हुए। इनमें 1,772 दुष्कर्म और 131 सामूहिक दुष्कर्म के केस शामिल हैं लेकिन सजा दर महज 13.6 फीसदी रही है। वहीं, आरोप-पत्र दाखिल करने की दर भी सिर्फ 56 फीसदी है जोकि राष्ट्रीय औसत 77.9 फीसदी से बहुत कम है।
विज्ञापन


सांसद ने आरोप लगाया कि बच्चों और एससी वर्ग के खिलाफ अपराधों में भी दोषसिद्धि दर बेहद कम है। हत्या और अपहरण के मामलों में लगातार वृद्धि चिंता का विषय है। वहीं, पुलिस द्वारा झूठे बताकर बंद किए गए मामलों की दर 45.9 फीसदी रही है। दीपेंद्र ने कहा कि यह सब सरकार की कानून-व्यवस्था पर विफलता और पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए सरकार अभियोजन विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली में तुरंत सुधार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed