फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Date sheet of various departmental examinations of Haryana released in March

Haryana: मार्च में विभिन्न विभागीय परीक्षाओं की डेटशीट की जारी, दो शिफ्टों में होंगे पेपर, यहां देखें शेड्यूल

Thu, 06 Mar 2025 08:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Mar 2025 08:56 PM IST
सार

मार्च में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों की परीक्षाएं होंगे। सरकार की तरफ से परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 19 से 26 मार्च तक सुबह और शाम के समय होंगी।

विज्ञापन
Date sheet of various departmental examinations of Haryana released in March
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सरकार ने मार्च में होने वाली विभिन्न विभागों की विभागीय परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है। ये परीक्षाएं 19 से 26 मार्च तक सुबह और शाम के समय होंगी। सभी परीक्षाएं पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित सार्थक गवर्नमेंट इंटिग्रेटेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होंगी।

विज्ञापन


प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदार के लिए क्रिमिनल लॉ का पहला पेपर, वन विभाग का फॉरेस्ट लॉ, पशुपालन एवं डेयरी विभाग व मत्स्य पालन विभाग के लिए अकाउंट्स पेपर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए ग्रुप एक पेपर व वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के लिए लेखा और विभागीय नियम पेपर 22 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसी दिन असिस्टेंट कमिशनर्स(एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए सिविल लॉ का पेपर व वन विभाग के लिए लैंड रेवन्यू पेपर, पशु पालन एवं डेयरी विभाग व मत्स्य पालन विभाग के लिए विभागीय नियमों का पेपर व पंचायती राज विभाग (इंजीनियरिंग ग्रुप) के एसडीओ के लिए पीडब्ल्यूडी स्पेसिफिकेशन का पेपर दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एसीज, इएसीज और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए क्रिमिनल लॉ का दूसरा पेपर, वन विभाग के लिए प्रोसीजर एंड अकाउंट्स व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए ग्रुप-1 पेपर-बी का आयोजन 23 मार्च की सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक तक होगा। इसी दिन एसीज, इएसीज और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए वित्तीय नियमों का पेपर और वन विभाग के लिए हिंदी पेपर, सहकारिता विभाग के लिए अकाउंट्स पेपर, पंचायती राज विभाग (इंजीनियरिंग ग्रुप्स) के एसडीओज के लिए डिजाइन पेपर का आयोजन दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा।

Trending Videos

24 मार्च को होने वाली परीक्षाएं 

इसी तरह एसीज, इएसीज और इएसीज के पद के उम्मीदवारों के लिए क्रिमिनल लॉ का तीसरा पेपर (जेल सहित) और तहसीलदारों के लिए क्रिमिनल लॉ का तीसरा पेपर (जेलों को छोड़कर), जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (बिना परिशिष्ट के पंजाब जेल मैनुअल) और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए ग्रुप (बजट एंड अकाउंट्स) पेपर 24 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक होगा। इसी दिन असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्ज (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए राजस्व कानून का पहला पेपर, जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (पंजाब जेल मैन्यूअल वीद अपेन्डीसाईज एंड अदर मैटर्स) पेपर, पंचायती राज विभाग (इंजीनियरिंग ग्रुप्स) के एसडीओज के लिए मैन्यूअल ऑफ ऑर्डरस, लेखा और कार्यालय प्रक्रिया और चुनाव विभाग के लिए (सहायक या चुनाव कानूनगो के लिए) चुनाव कानून का पेपर दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा।

25 मार्च को होंगे ये परीक्षाएं

असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्स (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए लोकल फंड्स पेपर, जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (क्रिमिनल लॉ) पेपर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए ग्रुप (वैधानिक अधिनियम व नियम) पेपर और चुनाव विभाग के लिए (सहायक या चुनाव कानूनगो के लिए) प्रषासकीय/अकाउंट्स नियम पेपर 25 मार्च सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक होगा। असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्ज (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए राजस्व कानून का दूसरा पेपर, जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (वित्तीय नियम) पेपर, पंचायती राज विभाग (इंजीनियरिंग ग्रुप्स) के एसडीओज के लिए मेंटेनेंस ऑफ टी एंड पी अर्थ मुविंग एंड  रोड मेकिंग मशीनरी पेपर और चुनाव विभाग के लिए जेएसएस/एसटी, क्लर्क या मुहरिर के लिए चुनाव कानून पेपर दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा। 

एसीज व इएसीज पद के उम्मीदवारों के पेपर

असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्स (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों के लिए भाषा (हिंदी) पेपर और तहसीलदारों के लिए पटवारीज (मेन्सुरेशन) पेपर और जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (भाषा हिंदी) पेपर 26 मार्च सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक होगा। दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक तहसीलदारों के लिए उर्दू पेपर और कृषि विभाग/बागवानी विभाग के लिए अकाउंट्स, पंचायती राज विभाग (इंजीनियरिंग ग्रुप्स) के एसडीओज के लिए एस्टीमेटिंग पेपर 26 मार्च को होगा।

आबकारी एवं कराधान विभाग

आबकारी एवं कराधान विभाग के लिए सब्जेक्ट (लॉ ऑफ क्राइमस) पेपर 19 मार्च सुबह 10.00 बजे से 1.00 बजे तक। सब्जेक्ट (आबकारी कानून) पेपर दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा। आबकारी एवं काराधान विभाग का सब्जेक्ट (अलाईड टैक्सिज) पेपर 20 मार्च सुबह 10.00 से 1.00 बजे तक और सब्जेक्ट (बिक्री कर कानून) पेपर दोपहर 2.00 से 5.00 बजे तक होगा। आबकारी एवं काराधान विभाग का सब्जेक्ट (बुक किपिंग) पेपर 21 मार्च सुबह 10.00 से दोपहर 1.00 बजे तक और सब्जेक्ट (कंप्यूटर ऑपरेशन) का पेपर दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed