{"_id":"68efe48ee73baab31507376f","slug":"currently-paddy-procurement-in-the-mandis-is-decreasing-by-14-percent-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-846665-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अभी मंडियों में खरीद से 14 प्रतिशत कम हो रही धान की उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अभी मंडियों में खरीद से 14 प्रतिशत कम हो रही धान की उठान
विज्ञापन
बाजरा की खरीद और उठान में अभी सुधार की आवश्यकता
चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में खरीद से कम उठान हो रही है। यही कारण है कि अभी भी मंडियों में धान पड़ा है। फिलहाल मंडियों और क्रय केंद्रों से खरीद से 14.45 प्रतिशत कम उठान हुआ। बाजरे की खरीद और उठान में हालात अधिक नहीं सुधरे हैं।
हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार मंडियों और क्रय केंद्रों में अभी तक 36,16,001.82 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। बुधवार रात 8:30 बजे तक 2,90,088.45 मीट्रिक टन की आवक हुई।
अभी तक खाद्य आपूर्ति विभाग ने 18,19,832.54 मीट्रिक टन, हैफेड ने 9,69,292.10 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। हरियाणा वेयर काॅर्पोरेशन ने 4,69,200.08 मीट्रिक टन धान खरीदा है। प्रदेश में अभी तक तीनों ही एजेंसियों ने 90.11 प्रतिशत यानी 32,58,324.71 मीट्रिक टन धान खरीदा है। बुधवार को 2,27,418.97 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। यदि उठान की बात करें तो 24,65,221.60 मीट्रिक टन यानी कुल 75.66 प्रतिशत धान की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन
मंडियों में 3 लाख मीटि्रक टन बाजरा की आवक
हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग के ब्योरे के अनुसार, अभी तक 306212.30 मीटि्रक टन बाजरा की आवक हो चुकी है, जिसमें बुधवार को 24685.64 मीटि्रक टन बाजरा की आवक हुई। बाजरा खरीद की बात करें तो बुधवार को 14.10 मीटि्रक टन बाजरा खरीदा गया। हेफेड ने 16.70 मीटि्रक टन और हरियाणा वेयर कार्पोरेशन की तरफ से 243 मीटि्रक टन बाजरा खरीदा गया है। अभी तक दोनों ही एजेंसी 260.10 मीटि्रक टन बाजरा खरीद चुकी हैं। अभी तक 0.08 प्रतिशत ही खरीद हुई है। उठान की बात करें तो 6.80 मीटि्रक टन यानी कुल 2.61 प्रतिशत ही बाजरा का उठान हुआ है।