{"_id":"682b58af5e67aae5260e18e3","slug":"accident-of-bus-going-from-hisar-to-chandigarh-in-kalayat-4-died-many-injured-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Accident: हिसार से चंडीगढ़ जा रही बस का एक्सीडेंट, मची चीख-पुकार, चार की मौत, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana Accident: हिसार से चंडीगढ़ जा रही बस का एक्सीडेंट, मची चीख-पुकार, चार की मौत, कई घायल
Mon, 19 May 2025 10:21 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 19 May 2025 10:21 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। हादसा कैथल के कलायत के पास हुआ है।
विज्ञापन
कलायत में बस दुर्घटनाग्रस्त।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कैथल के पास बड़ा हादसा हुआ है। सवारियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस हिसार से चंडीगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन
हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात करीब आठ बजे कलायत के गांव शिमला के पास एक टूरिस्ट बस खाई में पलट गई। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। दुर्घटना में चार यात्रियों की जान चली गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि 17 से 18 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो यात्री वाहन से उछलकर इधर-उधर बिखर गए। वहीं बस में फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बस से बाहर निकाला गया। बस को खाई से निकालने के लिए हाईड्रा मशीन की सहायता ली गई। बचाव अभियान में पुलिस, दमकल और ग्रामीणों लोग भी जुटे हैं। मौका स्थल पर भारी भीड़ जमा थी। नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हादसे को लेकर हर कोई सहमा है। जानकारी अनुसार यह बस हिसार से चंडीगढ़ जा रही थी और यह हिसार की बालाजी मोटर्स हिसार की बस है।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा
थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैवलर बस और मोटर साइकिल हादसे में दो महिला और दो पुरुषों की जान चली गई। जबकि 17 से 18 लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए कलायत, कैथल व नरवाना भेजा गया। बचाव अभियान के माध्यम से घायलों को बस व खाई से बाहर निकाला। एंबुलेंस निरंतर इस कार्य में गतिशील रही।