{"_id":"6874031be4234ea1680a044a","slug":"contributed-26-lakhs-for-baba-banda-singh-bahadur-memorial-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-761951-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए 26 लाख का योगदान दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए 26 लाख का योगदान दिया
विज्ञापन
फोटो -
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौंपे ट्रस्ट के नाम दान राशि के चेक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिख विरासत के संरक्षण में योगदान देते हुए तीन व्यक्तियों ने बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट लोहगढ़ को 26 लाख रुपये का दान दिया। दान राशि के चेक चंडीगढ़ में केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल को औपचारिक रूप से सौंपे गए। इस दौरान हरियाणा सरकार के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रभलीन सिंह भी उपस्थित थे जो ट्रस्ट के कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का निर्माण फाउंडेशन ट्रस्ट के मार्गदर्शन में बाबा बंदा सिंह बहादुर के अद्वितीय साहस और बलिदान की स्मृति में किया जा रहा है। एचबीएस और स्पेस फाइव आर्किटेक्ट ग्रुप के निदेशक हरकरण सिंह बोपाराय ने 11 लाख रुपये, एके कंस्ट्रक्शन ग्रुप के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने 10 लाख रुपये और अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य एवं वड़ैच होम्योपैथिक क्लीनिक पेहोवा के संस्थापक डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने 5 लाख रुपये का योगदान दिया है।