{"_id":"67fffd5bb8c225cdab0dc784","slug":"contract-workers-who-went-on-strike-will-not-lose-their-jobs-their-salaries-will-be-deducted-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-684934-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हड़ताल पर गए संविदाकर्मियों की नहीं जाएगी नौकरी, तनख्वाह कटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हड़ताल पर गए संविदाकर्मियों की नहीं जाएगी नौकरी, तनख्वाह कटेगी
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने जारी किए निर्देश, पिछले साल 20 जुलाई से तीन अगस्त तक एनएचएम कर्मी व अन्य संगठन चले गए थे हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पिछले साल 20 जुलाई से तीन अगस्त तक हड़ताल पर जाने अनुबंध कर्मचारियों की नौकरी नहीं जाएगी। हालांकि जिस समयावधि तक कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे, उस अवधि की तनख्वाह कर्मचारियों को नहीं मिलेगी। इस बारे में हरियाणा सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक हड़ताल में भाग लेने वाले राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा बरकरार रखने का निर्णय लिया है। मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक हड़ताल के दिनों के लिए ऐसे कर्मचारियों के कार्यकाल पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन इन दिनों के लिए कोई तनख्वाह नहीं दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 20 जुलाई से तीन अगस्त तक कई अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर एनएचएम के 16 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं थीं। अस्पतालों में टीकाकरण ठप हो गया था और गर्भवती महिलाओं प्रसव भी प्रभावित हो गया था। गंभीर मरीजों को सरकारी एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। बाद में आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एनएचएम के कर्मचारी हड़ताल से वापस आ गए थे। इस दौरान प्रदेश के कंप्यूटर ऑपरेटर भी हड़ताल पर चले गए थे। इससे हरियाणा में रजिस्ट्री सेवा प्रभावित हो गई थी। उस दौरान हरियाणा सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की थी।