फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Contaminated water should be prevented from falling into the drain, three districts included in the first phase

Chandigarh-Haryana News: दूषित पानी को ड्रेन में गिरने से रोका जाए, पहले चरण में तीन जिले शामिल

विज्ञापन
फोटो संख्या : 68
विज्ञापन

- अरावली क्षेत्र में बनने वाली जंगल सफारी की प्रगति की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
- पिंजाैर के यादवेंद्र गार्डन को विरासत में संजोने और सुंदर बनाने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में कहीं भी अनटैप्ड सीवरेज या औद्योगिक अपशिष्ट जल ड्रेन में प्रवाहित नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा कहीं हो रहा है तो ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाए और प्रभावी कदम उठाए जाएं। यह आदेश मुख्यमंत्री ने सोमवार को बजट घोषणाओं की प्रगति को लेकर आयोजित बैठक में दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ऐसे सभी स्थानों की पहचान कर प्रभावी उपाय किए जाएं, ताकि गंदे पानी को ड्रेनों में गिरने से पूरी तरह रोका जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक चरण में अंबाला, कुरुक्षेत्र एवं यमुनानगर जिलों में इस दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आगामी तीन माह के भीतर इन जिलों में सुधार किया जाए। बजट की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अरावली क्षेत्र में बनने वाली जंगल सफारी की प्रगति की समीक्षा की और यह भी कहा कि वहां ऐसे जानवर रखें जाएं जो मानवता के लिए हानिकारक न हों। जंगल सफारी केंद्रीय जू अथॉरिटी के नियमों के तहत स्थापित की जाए। साथ ही मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए वहां ऐसे पौधों के बीज डाले जाएं, जो प्राकृतिक रूप से उगकर स्थिर हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यावरण एवं वन विभाग की अन्य घोषणाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश में तीज-त्योहार, मेले और उत्सवों पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए इस वर्ष बजट में 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन की विरासत को संजोते हुए इसे और अधिक सुंदर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने यादवेंद्र गार्डन और टिक्करताल, मोरनी के पुनर्विकास के लिए 90 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------

इस वर्ष दशहरा व दीपावली के बीच आयोजित होगा सूरजकुंड मेला
बैठक के दाैरान मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय सुरजकुंड क्राफ्ट्स मेले का आयोजन दूसरी बार दशहरा और दीपावली पर्व के बीच भी किया जाएगा, जिससे जनता को एक सशक्त मंच प्रदान हो सके और वे इस सांस्कृतिक महोत्सव का भरपूर आनंद उठा सकें। नायब सिंह सैनी ने खेल विभाग के लिए की गई बजट घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed