फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress's youth brigade appeared vocal, senior MLAs remained silent, Haryana Monsoon Session, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस की युवा ब्रिगेड दिखी मुखर, सीनियर विधायक शांत रहे

विज्ञापन
पार्टी के स्थगन प्रस्ताव को युवा विधायकों ने जोरदार ढंग से रखा
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा, रघुबीर कादियान, अशोक अरोड़ा व आफताब अहमद बैठे रहे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस की युवा ब्रिगेड काफी मुखर दिखी। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़, बलराम डांगी, विकास सहारण ने पार्टी के स्थगन प्रस्ताव को जोरदार ढंग से रखा। वहीं, विधायक गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, इंदुराज नरवाल ने इन विधायकों के पीछे खड़े रहे। वहीं, सीनियर विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रघुबीर कादियान, अशोक अरोड़ा व आफताब अहमद शांत बैठे रहे ताकि मामला बिगड़ने पर उसे संभाल लिया जाए।

सदन में स्थगन प्रस्ताव को लेकर पार्टी विधायक पूरी तैयारी के साथ आए थे। जैसे ही शोक प्रस्ताव खत्म हुआ। उसी दौरान आफताब अहमद और बीबी बतरा ने इशारे से गीता भुक्कल को अपनी बात रखने को कहा। भुक्कल तुरंत अपनी सीट पर खड़ी हुईं और विधानसभा अध्यक्ष से स्थगन प्रस्ताव पर मांग रखी। अध्यक्ष की ओर से मांग स्वीकार किए जाते ही जस्सी पेटवाड़, बलराम डांगी, विकास सहारण, इंदुराज नरवाल सीट से उठकर आगे निकल आए और नारेबाजी शुरू कर दी। जब भी सदन की कार्यवाही शुरू होती तो कांग्रेस के युवा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच जाते। एक बात यह भी देखने को मिली कि जस्सी, बलराम डांगी और विकास एक ही रंग की शर्ट पहनकर आए थे। बीच-बीच में सीनियर विधायक बोल जरूर रहे थे लेकिन न तो उन्होंने पोस्टर लहराए और न ही किसी तरह की नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed