फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress's Save Constitution Committee includes 5 Lok Sabha members and 2 MLAs.

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस की संविधान बचाओ समिति में 5 लोकसभा सदस्य व दो विधायक

विज्ञापन
गुरुग्राम से लोकसभा प्रत्याशी रहे राज बब्बर को नहीं मिली कोई जिम्मेदारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश भर में कांग्रेस की तरफ से संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला स्तरीय आयोजन समितियां गठित की गई है। संविधान बचाओ कार्यक्रम तीन से 13 मई तक आयोजित होंगे। इनमें पांच लोकसभा सदस्य और दो विधायकों सहित चार लोकसभा प्रत्याशी रहने वाले नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। जबकि, गुरुग्राम से लोकसभा प्रत्याशी रहे राज बब्बर को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।




विधायक आदित्य सुरजेवाला को कैथल और कुरुक्षेत्र से विधायक अशोक अरोड़ा को कुरुक्षेत्र जिला समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, लोकसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक, झज्जर व रेवाड़ी, कुमारी सैलजा को सिरसा व फतेहाबाद, वरुण चौधरी को अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर, सतपाल ब्रह्मचारी को जींद, सोनीपत, रोहतक और जयप्रकाश को हिसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह करनाल से सांसद प्रत्याशी रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल व पानीपत, महेंद्र प्रताप को फरीदाबाद व पलवल, भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी रहे राव दान सिंह को नारनौल, चरखी दादरी व भिवानी, गुरुग्राम से प्रत्याशी रहे राज बब्बर की जगह कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जतेंद्र कुमार भारद्वाज को नूंह व गुरुग्राम की आयोजन समिति का चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed