फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress's 140th foundation day celebrated at Haryana PCC office.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा पीसीसी कार्यालय में मनाया गया कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
Congress's 140th foundation day celebrated at Haryana PCC office.
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस उत्साह और - फोटो : photo
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस उत्साह और राजनीतिक दृढ़ता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए रहा है।
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज लोकतंत्र, संविधान और सांविधानिक संस्थाओं पर योजनाबद्ध तरीके से प्रहार किया जा रहा है जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता चरम पर पहुंच चुकी है जबकि हरियाणा का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया गया है और भर्ती घोटाले, भूमि घोटाले, अवैध खनन व आदिवासी जमीनों के दुरुपयोग जैसे मुद्दों ने जनता को परेशान कर दिया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जसवीर मालौर एवं लहरी सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, पूनम चौहान (सेवादल), सुनीता शर्मा (महिला कांग्रेस सेवा दल), फोम लाल (पंचायती राज चेयरमैन), सुनीता मान जिला अध्यक्षा महिला कांग्रेस सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed