{"_id":"68443250a755e23e1a04170c","slug":"congress-withdrew-the-responsibility-of-coordinator-from-bhardwaj-only-after-two-days-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-731059-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने दो दिन बाद ही भारद्वाज से को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी वापस ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने दो दिन बाद ही भारद्वाज से को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी वापस ली
विज्ञापन
अब संगठन सृजन अभियान के लिए परिवहन और आवास का प्रभारी बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक माह के अंदर हरियाणा में संगठन विस्तार का बिगुल बजाने वाली कांग्रेस नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव भी करने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज से नूंह (मेवात) के प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) पर्यवेक्षक व प्रदेश को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उन्हें अब संगठन सृजन अभियान के लिए परिवहन और आवास का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें राज्य में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और पीसीसी पर्यवेक्षकों के दौरे के दौरान उनकी यात्रा और ठहरने के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने का काम सौंपा जाएगा। दो दिन पहले ही जितेंद्र भारद्वाज को प्रदेश के को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
भारद्वाज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे के माने जाते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान की तरफ से जारी पत्र में इस बदलाव को प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद की सहमति से दायित्व में किया संशोधन बताया है। इसके अलावा पूर्व विधायक नीरज शर्मा को तत्काल प्रभाव से भारद्वाज के स्थान पर नूंह (मेवात) के लिए पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
संगठन विस्तार की प्रक्रिया 10 से शुरू होगी
10 जून से हरियाणा में कांग्रेस संगठन विस्तार को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत पहले चरण में सभी नियुक्त 22 केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में सभी जिलों के कांग्रेस नेताओं का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद जिला अध्यक्षों के पद पर आवेदन के आधार पर नियमों के तहत नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।