फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress to launch Bharat Jodo Samvidhan Abhiyan on Nov 26th say Ajay Yadav in Chandigarh

भारत जोड़ो संविधान अभियान: कांग्रेस शुरू करेगी कैंपेन, दो महीने चलेगा, दिल्ली से 26 नवंबर को होगी शुरुआत

Wed, 20 Nov 2024 04:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Nov 2024 04:20 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब पार्टी की तरफ से देशभर में नया अभियान शुरू किया जा रहा है। कांग्रेस भारत जोड़ो संविधान अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत दिल्ली से 26 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
Congress to launch Bharat Jodo Samvidhan Abhiyan on Nov 26th say Ajay Yadav in Chandigarh
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस देशभर में ‘भारत जोड़ो संविधान अभियान’ शुरू कर रही है। इस अभियान की शुरुआत 26 नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से होगी। यह घोषणा कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने बुधवार को चंडीगढ़ में की। अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान लगातार दो महीने चलेगा। 26 नवंबर से शुरू होने वाला भारत जोड़ो संविधान अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। 

विज्ञापन


यादव ने कहा कि इस अभियान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। यादव ने कहा कि इस अभियान के जरिये कांग्रेस देश में सामाजिक न्याय, समानता और जाति जनगणना की मांग को प्रमुखता से उठाएगी।
विज्ञापन


कैप्टन अजय यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार जाति जनगणना नहीं कराकर सभी वर्गों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है, जो देश की अधिकांश संपत्ति और संसाधनों पर नियंत्रण रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान के मूल्यों पर जोर और जाति जनगणना की मांग
अजय यादव ने कहा कि भारत जोड़ो संविधान अभियान कांग्रेस के एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को भाजपा की नीतियों के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हाथी और बाघ की गिनती होती है, तो जाति जनगणना क्यों नहीं हो सकती?

संविधान के 75 साल और सामाजिक न्याय पर फोकस
कैप्टन अजय यादव ने बताया कि 26 नवंबर को अभियान शुरू होने का विशेष महत्व है। क्योंकि इसी दिन 1950 में डॉ. बीआर अंबेडकर ने संविधान का अंतिम मसौदा संविधान सभा को प्रस्तुत किया था। इसलिए कांग्रेस इसी दिन से भारत जोड़ो संविधान अभियान की शुरुआत करने जा रही है। 


हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर बोले
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर यादव ने कहा कि पार्टी ने ओबीसी उम्मीदवारों को कम टिकट दिए, जिससे नुकसान हुआ। उन्होंने दावा किया कि कुछ वरिष्ठ नेताओं के चुनाव प्रचार से दूर रहे यह भी एक हार का कारण बना। वहीं उन्होंने टिकट वितरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने उम्मीदवारों के चयन में चूक की इस वजह से भी हरियाणा में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed