फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress state president and leader of opposition may be announced by Diwali

Chandigarh-Haryana News: दिवाली तक हो सकती कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की घोषणा

विज्ञापन
- मुख्य चयनकर्ता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 दिन के लिए दक्षिण अमेरिका रवाना
विज्ञापन

- लौटने के बाद ही शीर्ष नेतृत्व लेगा नियुक्तियों पर फैसला

कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रहा सस्पेंस अब और बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह से नामों को लेकर अटकलें तेज थीं। खुद पार्टी के हरियाणा प्रभारी ने जल्द सूची जारी होने के संकेत दिए थे लेकिन लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक दक्षिण अमेरिका रवाना हो गए। राहुल की इस यात्रा के चलते अब संभावना जताई जा रही है कि हरियाणा कांग्रेस में नियुक्तियां दीपावली के आसपास होंगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद का कहना है कि हाईकमान को नामों का पैनल भेजा जा चुका है इस पर शीर्ष नेतृत्व ही फैसला लेगा।

राहुल गांधी आगामी 10 दिनों तक चार देशों में विश्वविद्यालय के छात्रों और कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। इसी दौरान हरियाणा कांग्रेस का पैनल फिलहाल फ्रीज हो गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष के लिए तीन नाम भेजे गए हैं। इनमें पूर्व सांसद राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक चिरंजीव राव और पूर्व सीपीएस राव दान सिंह। राव नरेंद्र का नाम सबसे ऊपर चल रहा था लेकिन आखिरी समय पर राव नरेंद्र सिंह को लेकर आपत्तियां सामने आईं जिसके चलते हाईकमान ने सूची पर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन


इधर, नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हुड्डा खेमे का दबदबा संगठन में मजबूत है और दिल्ली हाईकमान भी उनके अनुभव को देखते हुए फिलहाल उन्हें ही यह जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि राहुल गांधी ने हाल ही में गुरुग्राम दौरे पर युवा नेतृत्व की ओर इशारा किया था। इसके बाद चिरंजीव राव का नाम तेजी से उभरा है। कैप्टन अजय यादव के बेटे होने के साथ-साथ चिरंजीव युवा चेहरा हैं। यह निर्णय कांग्रेस को लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में नई दिशा देने की रणनीति भी हो सकता है।


राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि हाईकमान हरियाणा में अनुभव और युवा नेतृत्व के संतुलन का फॉर्मूला अपनाएगा। वह नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी हुड्डा को और प्रदेशाध्यक्ष की कमान किसी युवा नेता को देगा। यही वजह है कि दीपावली तक कांग्रेस की यह बड़ी घोषणा हरियाणा की सियासत में नए समीकरण खड़े कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed