फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress rally will change the direction of politics: Rao Narendra

कांग्रेस की रैली बदलेगी राजनीति की दिशा : राव नरेंद्र

विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष बोले- पार्टी की यह महारैली एसआईआर और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर केंद्रित होगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा है कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली देश की राजनीति में एक बड़ा संदेश देने जा रही है। यह महारैली भाजपा सरकार के कथित दमन चक्र का करारा जवाब बनेगी और राष्ट्रीय राजनीति की दिशा को नया मोड़ देगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सत्ता के दुरुपयोग के बल पर देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का असली उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाना है। जांच एजेंसियों का लगातार राजनीतिक दुरुपयोग हो रहा है और अब चुनाव आयोग तक को दबाव में लेकर हर राज्य में कथित वोट चोरी के जरिए सत्ता हासिल की जा रही है। पार्टी की यह महारैली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और कथित वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर केंद्रित होगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में देशभर से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराएंगे। इस महारैली में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और हरियाणा से बड़ी तादाद में जागरूक कार्यकर्ता इसमें शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed