{"_id":"690f96cc0f16b1dbc405f708","slug":"congress-meeting-in-delhi-today-on-the-issue-of-irregularities-in-the-voter-list-haryana-news-politics-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-866226-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे पर कांग्रेस की आज दिल्ली में बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे पर कांग्रेस की आज दिल्ली में बैठक
विज्ञापन
-प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल मौजूद रहेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव -2024 में वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों के बीच कांग्रेस ने रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय नई दिल्ली में बैठक बुलाई है। दोपहर तीन बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडधे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी की ओर से उठाए गए मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। सभी पूर्व सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, एआईसीसी सदस्यों और अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधियों से समय पर बैठक में पहुंचने के लिए कहा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 5 नवंबर को प्रेसवार्ता में चुनाव के दाैरान कथित गड़बड़ियों का मामला उठाया था। हुड्डा ने बताया कि वोट चोरी के मामले में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करने जा रही है। इस मुद्दे को लेकर भी सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक में विस्तार से चर्चा होगी और व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन और भाजपा द्वारा वोट चोरी के तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक में तय दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रदेश में आगे की गतिविधियां होगी। वहीं, 30 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान की रिपोर्ट भी सभी नेताओं को हाईकमान तक सौंपनी है, जिसको लेकर प्रगति रिपोर्ट भी पेश किया जाएगा।
मासिक समीक्षा शेड्यूल की रूपरेखा पेश करेंगे पदाधिकारी-
राव नरेंद्र सिंह ने संगठन को अनुशासित ढांचे में ढालने के लिए एक नियमित समीक्षा तंत्र लागू करने का भी फैसला लिया है। इसके तहत, हर माह 11 से 15 तारीख के बीच जिलाध्यक्षों की बैठक होगी, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष खुद मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच अपने-अपने जिलों के सभी ब्लॉकों में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करें। इसके बाद 6 से 10 तारीख के बीच जिला स्तर की बैठक होगी, जिसके बाद प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जाएगी। इसका पूरा ब्यौरा बनाकर पदाधिकारी बैठक में पेश करेंगे, ताकी उस पर अंतिम मुहर लग सके।