{"_id":"68b82eb02d6fb418740acb03","slug":"congress-considered-sc-community-as-just-a-vote-bank-baroli-political-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-808542-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने एससी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने एससी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा : बड़ौली
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एससी समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़े की दी जानकारी, 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा एससी मोर्चा की बैठक बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोहन लाल बड़ौली ने कहा-पार्टी ने एससी समाज के उत्थान के लिए काफी काम किए हैं लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इस समाज को सिर्फ अपना वोट बैंक समझा है। कांग्रेस के शासनकाल में दलितों के हितों को दरकिनार किया जाता था।
बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलने वाले सेवा पखवाड़े के बारे में जानकारी दी गई। भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाएगी जिसमें सभी कार्यकर्ता सेवा के कार्य करेंगे। एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 14 सितंबर को पानीपत में होगी जिसमें सभी विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एससी मोर्चा की तारीफ करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जिसके लिए सभी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। एससी मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करने का काम किया। बैठक में भाजपा के संगठनमंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने सेवा पखवाड़े की जानकारी देते हुए कहा- पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं को पीएम का संदेश लेकर रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर के अलावा स्वच्छता कार्यक्रमों समेत विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से गांव, गली, मोहल्लों, शहरों, कस्बों तक पहुंचना है। बैठक में कैबिनेट मंत्री व प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, मोर्चा के महामंत्री अमरनाथ सोदा, मक्खन सिंह, रामपाल पाली व प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।