फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress block level agents and district presidents were instructed to expand the organization

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ब्लॉक लेवल एजेंटों, जिलाध्यक्षों को संगठन विस्तार के निर्देश

विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस के चंडीगढ़ सेक्टर नौ स्थित कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक लेवल एजेंट-1 (बीएलए-1) और 32 जिलाध्यक्षों के साथ नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अलग-अलग बैठकें कीं।
विज्ञापन

बैठकों में संगठन विस्तार करने, वोट चोरी के मामलों को पकड़ने और घर-घर जाकर गलत तरीके से वोट कटने वाले परिवारों की सूची तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता को खत्म करने के लिए अनुशासन कमेटी और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का जल्द गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद तीनों पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

बीएलए-1 में शामिल विधायक और प्रत्याशियों को बीएलए-2 यानी हर बूथ स्तर पर एक-एक सैनिक की तैनाती को लेकर जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, जिला अध्यक्षों को पांच बूथ पर एक सेक्टर और 20 बूथ पर एक मंडल स्तर का इंचार्ज तैनात करने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीके हरिप्रसाद ने घोषणा की कि जल्द ही हरियाणा में एक अनुशासन कमेटी गठित की जाएगी ताकि संगठन में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। वहीं, एक पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बनाई जाएगी जो पार्टी के आंतरिक मुद्दों को आधिकारिक मंच पर हल करेगी।

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने बताया कि जिला अध्यक्षों और विधानसभा उम्मीदवारों की बैठक में बूथ एजेंट नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि वोटर लिस्ट पर नजर रखी जा सके और वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान को गति मिले। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका दी है जिसे पार्टी पूरी मजबूती से निभाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed