{"_id":"6845c50d2dd137f12e02be0f","slug":"confluence-of-wrestlers-in-panchkula-wrestling-for-haryana-kesari-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-731890-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पंचकूला में पहलवानों का संगम, हरियाणा केसरी के लिए दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पंचकूला में पहलवानों का संगम, हरियाणा केसरी के लिए दंगल
विज्ञापन
- हरियाणा में जिला व राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व जिला केसरी दंगल का खास महत्व
- पंचकूला में 19-20 जून को व महिला वर्ग में जिला कुमारी व जिला केसरी प्रतियोगिता निर्धारित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के पारंपरिक खेल कुश्ती के सबसे चर्चित व बड़े दंगल का एलान हो चुका है। इसमें पुरुष वर्ग में जिला व राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला कुमार व जिला केसरी और महिला वर्ग में जिला कुमारी व जिला केसरी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 19 और 20 जून को होने वाली इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के दिग्गज पहलवान शामिल होंगे। हालांकि, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होने हैं, इसको लेकर कुश्ती प्रतियोगिताओं की तारीख में बदलाव भी हो सकता है। महिला व पुरुष वर्ग में जिला कुमार, जिला केसरी में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले पहलवानों को ट्रॉफी दी जाएगी।
यह खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
इस प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण के खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं है, जबकि राज्य में स्थापित विभागीय प्रशिक्षकों के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्रों, निजी कुश्ती प्रशिक्षण केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं के पहलवान और विभिन्न विभागों की टीमों के पहलवान भाग ले सकते हैं। हिस्सा लेने के लिए पहलवानों को अपने जिले का रिहायशी प्रमाण पत्र, बिजली का बिल या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट और बैंक खाते की कॉपी जमा करानी होगी।
महिला व पुरुष वर्ग के लिए खेल श्रेणियां
पुरुष वर्ग के लिए फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन में अंडर-17, जूनियर व सीनियर श्रेणी में 60 किलोग्राम भारवर्ग की जिला कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला कुमार व जिला केसरी दंगल करवाया जाना प्रस्तावित है। जिला कुमार (फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन) में 74 किलोग्राम और जिला केसरी के लिए 74 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग वाले पहलवान भाग लेंगे। इसी तरह महिला वर्ग में जिला कुमारी (फ्री स्टाइल) में 62 किलोग्राम, जिला केसरी के लिए 62 किलोग्राम से ऊपर वजन की पहलवान भाग लेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
प्रदेश की चर्चित अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला कुमार व जिला केसरी महिला व पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए तिथि तय हो गई है। इस प्रतियोगिता का प्रदेश में अपना एक खास महत्व है। पंचकूला में होने वाली इन प्रतियोगिताओं में पहलवान ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए भिड़ेंगें।
रमेश बोहर, अध्यक्ष, हरियाणा कुश्ती संघ।