{"_id":"68066c534e8bafd9a50b5453","slug":"companies-want-to-set-up-plants-in-haryana-cm-will-hold-a-meeting-today-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-689406-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: कंपनियां हरियाणा में लगाना चाहती हैं प्लांट, सीएम करेंगे बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: कंपनियां हरियाणा में लगाना चाहती हैं प्लांट, सीएम करेंगे बैठक आज
विज्ञापन
सीएम की अध्यक्षता में होगी हरियाणा इंटरप्राइजेज प्रमोशन बोर्ड (एचईपीबी) की 17वीं बैठक
चंडीगढ़। हरियाणा की औद्योगिक नीति से प्रभावित होकर कई बड़ी कंपनियां राज्य में उद्योग स्थापित करना चाहती हैं। इसे लेकर कंपनियों ने हरियाणा सरकार को प्रस्ताव भी दिए हैं। इन प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हरियाणा इंटरप्राइजेज प्रमोशन बोर्ड (एचईपीबी) की 17वीं बैठक में चर्चा करेंगे। इन कंपनियों में जापान की कंपनी आईएमटी खरखौदा, अडानी विलमार लिमिटेड गोहाना में खाद्य एवं कृषि प्रसंस्करण प्लांट, एटीएल बैटरी टैक्नोलाॅजी प्राइवेट लिमिटेड सोहना में लीथियम सेल्स व बैटरी का प्लांट, पैनासोनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड झज्जर के बीड़ दादरी गांव में प्लांट, जीएफएल फायल्स प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी के जाटूसाना में एल्युमिनियम इंडस्ट्री का प्लांट और जेबीएम इलेक्ट्रानिक्स व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कंपनियों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में कई मंत्री और राज्य के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। सभी कंपनियों के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और प्लांट लगाने के लिए कंपनी के प्रस्ताव पर मुहर लगाएंगे। यदि सरकार इन कंपनियों के प्रस्तावों को मंजूरी देती है तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।