{"_id":"695cfba63acc8cc3820ca58c","slug":"committee-formed-to-implement-water-amendment-act-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-916019-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जल संशोधन अधिनियम को लागू करने के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जल संशोधन अधिनियम को लागू करने के लिए समिति गठित
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी होंगे समिति के अध्यक्ष
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने राज्य में जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन अधिनियम 2024 को लागू करने के संबंध में विचार-विमर्श व समीक्षा के लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
समिति में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन, नगर एवं ग्राम आयोजना व शहरी संपदा विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव, पर्यावरण विभाग के निदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के विशेष सचिव और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उप जिला न्यायवादी समिति के सदस्य होंगे। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अभियंता भूपेन्द्र रिणवा समिति के संयोजक होंगे। यह समिति संशोधित अधिनियम को अपनाने से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी और अपनी सिफारिशें राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी।